📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

Encounter in UP: एक लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, अंबेडकरनगर में STF ने किया एनकाउंटर!

यूपी एसटीएफ ने अंबेडकरनगर में कानपुर के कुख्यात बदमाश आसिम को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. आसिम एक लाख का इनामी बदमाश था. इस कार्रवाई में एक सिपाही को भी गोली लगी है. घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. मुठभेड़ में मारा गया बदमाश आसिम अली उर्फ विक्की कानपुर नगर का रहने वाला था. इसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में 2 दर्जन से अधिक गम्भीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास हुई है.अंबेडकरनगर में मंगलवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश आसिफ अली मार गिराया गया। वह कानपुर के थाना बिलौर के धुरैया गांव का रहने वाला था। यह मुठभेड़ जगदीशपुर गांव के पास हुई। गोली लगने के बाद आसिफ उर्फ विकी को अस्‍पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया।

यूपी एसटीएफ यूनिट ने बताया कि 2014 में जौनपुर में आसिफ ने एक घर में डकैती डाली थी। इस दौरान उसने दो लोगों की हत्‍या भी की थी। आसिफ छयमार गैंग का सरगना था। उस पर जौनपुर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह कई सालों से पुलिस की पकड़ से दूर था।पुलिस ने बताया कि मुखबिर के सूचना के बाद पुलिस टीम ने आसिफ को घेर लिया। उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्‍मरक्षा में गोली चलाई जिसके बाद आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्‍पताल ले जाने पर डॉक्‍टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।यूपी एसटीएफ ने बताया कि आसिफ के पास से पुलिस ने 32 बोर का पिस्‍टल, 13 बोर का देसी पिस्‍तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।आसिफ ने जौनपुर के अलावा भी कई जिलों में बड़े कांड किए थे। 2013 में उसने सुल्‍तानपुर के एक घर में 10 साथियों के साथ घुसकर डकैती डाली थी। पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। विरोध करने वाले परिवार के सदस्‍य की हत्‍या कर दी थी। इसके अलावा उसने 2015 में कौशांबी में गैंग सदस्‍यों के साथ घर में डकैती डाली थी। पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और पति-पत्‍नी की हत्‍या कर दी थी।आसिफ ने अपने गैंग के साथ 2021 में कानपुर देहात के रसूलाबाद में एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उसे जौनपुर के अलावा कई जिलों की पुलिस ढूंढ रही थी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    UP में चीनी के तीखे तेवर: त्योहारों से पहले ₹70 पहुंची कीमत, सामने आई महंगी होने की असली वजह

    UP Sugar Price Hike की इस अचानक आई खबर ने उत्तर प्रदेश के आम उपभोक्ताओं और मिठाई कारोबारियों की नींद पूरी तरह उड़ा दी है। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे बड़े…

    Mithila Research Institute Development: भारत का न्यूयार्क बनेगा मिथिला शोध संस्थान

    संस्थान के कायाकल्प की बड़ी तैयारी: Mithila Research Institute Development को लेकर JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा ऐलान करते हुए इसे भारत का न्यूयार्क बनाने का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *