ऑनलाइन बस टिकट बुक करते समय खाते से पैसे कट गए, लेकिन टिकट नहीं मिला… तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब पेमेंट होने के बावजूद टिकट जारी नहीं होने पर 24 घंटे के अंदर पैसा वापस किया जाएगा।
दरअसल, कई बार तकनीकी खराबी या नेटवर्क की समस्या के चलते यात्रियों के खाते से पैसे तो कट जाते हैं, लेकिन टिकट बुक नहीं हो पाता। ऐसी शिकायतों के समाधान के लिए परिवहन विभाग ने WhatsApp नंबर जारी किया है।
अब यात्री इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और टिकट बुकिंग से जुड़ी समस्या का समाधान पा सकेंगे। विभाग की इस पहल से ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।





