📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ़्तार कई जगह बारिश का अलर्ट!

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को यूपी के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बारिश का दायरा और बढ़ेगा तथा प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना भी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर क्षेत्र अब अवदाब में बदल गया है। इसके प्रभाव से 7 जुलाई से दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बारिश तेज होगी, जबकि 7 से 12 जुलाई के बीच पूर्वांचल और तराई के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।सोमवार को मिर्जापुर और हमीरपुर,लखीमपुर खीरी,औरैया,जालौन में 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, चुर्क, बांदा और झांसी में भी अच्छी बारिश हुई मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    UP MLC Chunav 2026: स्नातक और शिक्षक सीटों पर बीजेपी की मास्टरस्ट्रोक लिस्ट जारी, वाराणसी से केदारनाथ सिंह मैदान में

    Uttar Pradesh MLC Election 2026 के राजनीतिक गलियारों में अचानक हलचल तब तेज हो गई, जब भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों के…

    Agra-Lucknow Expressway Accident: इटावा के डीएफओ विकास नायक और चालक की भीषण सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

    Agra-Lucknow Expressway Accident की एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ा दी है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद क्षेत्र के पास हुए इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *