📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

Agra News : आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा! भरभराकर गिरी दुकान 5 दबे,रेस्क्यू जारी !

आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। थाना मंटोला क्षेत्र के सुभाष बाजार में बुधवार को एक एक दुकान अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के समय दुकान पर मौजूद पांच लोग मलबे में दब गए। इनमें से चार लोगों को दुकानदारों ने मलबा हटाकर बाहर निकाल लिया। एक महिला की तलाश अब भी जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में प्रशासन की मदद में जुट गए। हादसे के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नगर निगम की टीम माैके पर पहुंच गई। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने भी माैके पर पहुंच घटना का जायजा लिया।

शहर के व्यस्त सुभाष बाजार क्षेत्र में 12 घंटे से ज्यादा समय तक हो रही लगातार बारिश के चलते बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। एक दुकान अचानक जमीन धंसने से भरभराकर नीचे चली गई। हादसे के समय दुकान में मौजूद 5 लोग मलबे में दब गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकालने का अभियान शुरू कर दिया गया। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे हैं।दुकान काफी पुरानी बनी थी और इसके नीचे से भूमिगत नाला गुजर रहा है। डीएम मनीष बंसल व डीसीपी सिटी मौके पर पहुंच गए

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    Anne Carson को साहित्य का Nobel Prize, दुनिया भर में मची हलचल

    बड़ा सम्मान: Anne Carson को 2026 के साहित्य नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान होते ही साहित्य जगत में हलचल मच गई। स्वीडिश अकादमी ने उनके साहसिक और कल्पनाशील…

    UP MLC Chunav 2026: स्नातक और शिक्षक सीटों पर बीजेपी की मास्टरस्ट्रोक लिस्ट जारी, वाराणसी से केदारनाथ सिंह मैदान में

    Uttar Pradesh MLC Election 2026 के राजनीतिक गलियारों में अचानक हलचल तब तेज हो गई, जब भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *