📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाक़ात कर लिया आशीर्वाद!

लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्ते-श्वरानंद से मुलाकात की और इसकी तस्वीरें शेयर कर लिखा कि हमने सनातन को अधर्मियों से मुक्त कराने पर चर्चा की।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को सुबह 8 बजे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान अखिलेश जमीन पर बैठे नजर आए। यह चर्चा तक़रीबन 30 मिनट तक हुई जिसके बाद अखिलेश बाहर आए। उन्होंने मीडिया से कहा- शंकराचार्यजी गोमाता को लेकर बहुत चिंतित हैं। वह रास्ता निकाल रहे हैं कि किसी भी तरीके से गोमाता को राष्ट्रीय सम्मान मिल जाए।राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश ने कहा-हमारे धर्म में चढ़ावे की चोरी महापाप है। इन्होंने महापाप किया है। भाजपा में भगदड़ शुरू भी हो गई है। बहुत सारे लोग मुझसे अभी से संपर्क करने लगे हैं। SIT सिर्फ लीपापोती कर रही है।
वहीं, शंकराचार्य ने अखिलेश से बातचीत में कहा- मंदिर में घोटाला हुआ है। क्या कार्रवाई कर रहे हैं मुख्यमंत्री जी? वह कह रहे हैं- कार्रवाई होगी। कार्रवाई तो होगी, लेकिन जब नया मुख्यमंत्री आएगा, तब तगड़ी कार्रवाई करेगा।दरअसल, शंकराचार्य 81 दिन की ‘गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने’ के लिए गोरक्षार्थ-धर्मयुद्ध यात्रा निकाल रहे हैं। इसी के तहत वह बुधवार को लखनऊ पहुंचे थे। वह फैजुल्लागंज इलाके के जगन लाल यादव गेस्ट हाउस में रात रुके।अखिलेश की शंकराचार्य से 4 महीने में यह दूसरी मुलाकात है।शंकराचार्य ने अखिलेश से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा- हमने पूरे प्रदेश में फीडबैक लिया। पूछा कि आप लोग गाय को पशु मानते हैं या माता, तो सबने कहा- हम माता मानते हैं। हमने सबसे कहा कि देखो, आप लोग गाय को माता मानते हैं, लेकिन आपकी सरकार कहती है कि गाय पशु है।बता दें की एक महीने पहले शंकराचार्य की यात्रा सैफई पहुंची थी। तब सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने शंकराचार्य का स्वागत किया था|

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    UFBU Bank Strike 5 Day Banking: 5-डे बैंकिंग की मांग पर अड़े बैंक कर्मचारी, देशव्यापी आंदोलन का एलान

    UFBU Bank Strike 5 Day Banking की मांग को लेकर देश भर के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर आ गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ…

    Yogi Slams Ajay Rai: ‘अंदर राम-राम, बाहर मछली भोज’, सीएम योगी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

    Yogi Slams Ajay Rai के तीखे बयानों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। रायबरेली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *