📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

UP Monsoon Update : आज से फिर एक्टिव होगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट!

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 27 जुलाई को प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और समय-समय पर जारी मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है.
मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अलीगढ़, कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद और कन्नौज समेत कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है. विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

⚡ SHARE THIS POST

Related Posts

पेमेंट कटा, टिकट नहीं मिला तो 24 घंटे में रिफंड!

ऑनलाइन बस टिकट बुक करते समय खाते से पैसे कट गए, लेकिन टिकट नहीं मिला… तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने यात्रियों को…

एमएलसी चुनाव में सपा की धमक, पोस्टरों से गूंजा नारा- ‘2027 में आ रहे अखिलेश’

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में सपा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। लखनऊ समेत कई जिलों में पोस्टर और होर्डिंग लगाकर जीत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *