📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

फर्रुखाबाद में सरेआम-बदमाशों ने पत्नी के सामने पति की गोली मारकर कर दी हत्या!

यूपी के फर्रुखाबाद में सरेआम बदमाशों ने पत्नी के सामने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी.और जिसके बाद कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गये.ये घटना देर रात की है.सरेआम हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई.हरियाणा के जनपद फरीदाबाद के थाना चंदावली क्षेत्र के दयालपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के 32 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह अपनी पत्नी राखी और दो वर्षीय पुत्र जयंत के साथ कार से यात्रा पर निकले थे। रास्ते में मसेनी रोड स्थित एक किराना स्टोर पर अरुण कोल्ड ड्रिंक और बच्चे के लिए चॉकलेट लेने रुके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान उनका पीछा करते हुए सफेद रंग की कार से आए दो युवक दुकान के पास पहुंचे और अरुण सिंह के सिर में बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ दो गोलियां मार दीं। गोली लगते ही अरुण दुकान के बाहर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर कार से मसेनी चौराहे की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा तथा थाना कादरीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल अरुण सिंह को 108 एंबुलेंस से सुबह करीब 9:30 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी राखी भी अस्पताल पहुंच गईं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी है।

⚡ SHARE THIS POST

Related Posts

“यूपी के युवाओं की चमकेगी किस्मत! ₹2000 करोड़ के AI मिशन से 5 लाख युवाओं को मिलेंगे नए अवसर”

उत्तर प्रदेश को टेक क्रांति का नया वैश्विक हब बनाने के लिए योगी सरकार ने कौन सा बड़ा मास्टरप्लान तैयार किया है? UP AI Mission 2000 Cr के तहत राज्य…

UP Maternal Death Audit: यूपी में प्रसूता की मौत पर 24 घंटे के अंदर होगा ऑडिट

स्वास्थ्य विभाग का सख्त निर्देश UP Maternal Death Audit को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने अब बेहद कड़ा रुख अपना लिया है। राज्य में प्रसूता की मृत्यु होते ही चौबीस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *