📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

Rajasthan Border Alert: जैसलमेर लोंगेवाला पोस्ट पर मिला चीन निर्मित जासूसी ड्रोन

15 अगस्त से पहले राजस्थान बॉर्डर हाईअलर्ट पर

Rajasthan Border Alert के तहत पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर से लगे इलाकों में BSF जवान लगातार पेट्रोलिंग बढ़ा रहे हैं। इसी दौरान गुरुवार शाम जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्ट पर एक चीन निर्मित ड्रोन मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई।

हाईटेक जासूसी ड्रोन मिला

सूत्रों के अनुसार मिला हुआ ड्रोन एक चाइनीज हाईटेक स्पाई ड्रोन है, जिसमें कैमरा लगा हुआ है। यह ड्रोन जैसलमेर के सेक्टर साउथ में BSF जवानों को मिला। फिलहाल इसकी कंट्रोलिंग कहां से हो रही थी, इसका पता लगाया जा रहा है।

ड्रोन अटैक के बाद सतर्कता बढ़ी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने राजस्थान बॉर्डर से सटे इलाकों में ड्रोन अटैक किए थे। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन फ्लाइंग और अन्य जासूसी उपकरणों को लेकर ज्यादा सतर्क हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में आम नागरिकों द्वारा ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी है, जिससे इस ड्रोन को लेकर जासूसी की आशंका और गहरी हो गई है।

तकनीकी जांच जारी

सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन की रेंज, कैमरा क्वालिटी और इस्तेमाल की गई तकनीक की बारीकी से जांच कर रही हैं। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि ड्रोन के जरिए किस तरह की जानकारी जुटाने की कोशिश की गई थी।

⚡ SHARE THIS POST

Related Posts

Amrit Bharat Station Scheme के तहत पीएम मोदी ने देश भर के 75 रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन

भारतीय रेलवे का हुआ कायाकल्प Amrit Bharat Station Scheme के माध्यम से देश के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया…

Vidhan Sabha Upchunav Result 2026: मांजलपुर में BJP की बंपर जीत, दतिया में कांग्रेस का कब्जा और बांकीपुर में प्रशांत किशोर का धमाका

रोमांचक मोड़ पर परिणाम: Vidhan Sabha Upchunav Result 2026 के मतगणना केंद्रों से आ रही खबरों ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *