📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने मायावती आवास घेरा, पुलिस ने हिरासत में लिया!

लखनऊ : 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. नौकरी की मांग और आरक्षण से जुड़े विवाद के समाधान की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का एक समूह बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के आवास के बाहर पहुंचा. यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया. प्रदर्शन के दौरान एक महिला अभ्यर्थी सड़क पर बैठ गई, जिसे हटाने के प्रयास में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर तक धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी.प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थी मायावती से मुलाकात कर अपनी बात रखने की मांग कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए. करीब 15 मिनट तक मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा. इसके बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया, जहां पहले से विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन के लिए व्यवस्था की जाती रही है.प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक विवादित पदों पर पारदर्शी तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं होती और उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. फिलहाल शिक्षक भर्ती से जुड़ा यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है और अभ्यर्थियों की नजर आगामी सुनवाई पर टिकी हुई है.

⚡ SHARE THIS POST

Related Posts

लखनऊ: CM योगी की उच्चस्तरीय बैठक, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर दिए कड़े निर्देश!

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न पर्वों की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने…

Vande Mataram Bill: सरकार का बड़ा फैसला, राज्यसभा में पेश बिल!

Vande Mataram Bill पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला Vande Mataram Bill को लेकर संसद के उच्च सदन राज्यसभा में भारी राजनीतिक घमासान देखने को मिला है। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *