📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

Kasganj News: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर होकर खेत में जा गिरी,9 बाराती हुए घायल!

कासगंज : कासगंज में बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर होकर खेत में जा गिरी.हादसे के दौरान बारातियों में चीख पुकार मच गई.हादसे में 9 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.बताया गया बारिश होने के कारण रोड टूटा होने से यह हादसा हुआ है.हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पुलिस भी पहुंची.पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद जिला अस्पताल में भर्ती कराया.डॉक्टरों ने 5 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया.जनपद बुलंदशहर के कस्बा पहासू से कासगंज के कस्बा बिलराम बारात आ रही थी.ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव तैयबपुर कमालपुर के पास की घटना.ढोलना के प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़क को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    UFBU Bank Strike 5 Day Banking: 5-डे बैंकिंग की मांग पर अड़े बैंक कर्मचारी, देशव्यापी आंदोलन का एलान

    UFBU Bank Strike 5 Day Banking की मांग को लेकर देश भर के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर आ गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ…

    Yogi Slams Ajay Rai: ‘अंदर राम-राम, बाहर मछली भोज’, सीएम योगी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

    Yogi Slams Ajay Rai के तीखे बयानों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। रायबरेली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *