📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

Fatehpur News: पत्नी ने पति को चारपाई में बांधकर पीटा,करंट भी लगाया,अस्पताल में भर्ती !

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया.अभी तक आपने महिलाओं पर उनके पति की प्रताड़ना और दरिंदगी की खबरें खूब सुनी होगी.लेकिन ये खबर उससे उलट है.जी हां.यहाँ एक पति नहीं बल्कि एक पत्नी की अपने पति पर ही बेरहमी और सजा की खबर सामने आई है.आरोप है जहाँ एक पत्नी ने नशे में घर पहुंचे पति को पहले तो चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा और उसके बाद उसे बिजली का करंट भी लगाया.शोर सुनकर पडोसी पहुंचे तो हालत देखकर सभी के होश उड़ गए। घर के आंगन में पड़ी चारपाई पर युवक रस्सी से बंधक पड़ा था। सिर पर चोट के कई निशान थे। सिर से भी खून भी निकल रहा था। दाहिने पैर में अंगूठे में बिजली का तार बंधा था.जैसे तैसे पड़ोसियों ने उस युवक की जान बचाई.फ़िलहाल पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है.ये मामला यूपी के फ़तेहपुर जिले से सामने आया है.नशे में घर पहुंचे पति से विवाद के बाद महिला अपना आपा खो बैठी और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे चारपाई से बांधकर करंट से झुलसाया।पति की चीखने पर पत्नी और गुस्से में आ गई और डंडे कई प्रहार करके उसका सिर भी फोड़ दिया। चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जैसे-तैसे पति को उसकी पत्नी से बचाया। इसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.फ़िलहाल घायल पति को कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर किया गया है.परिजनों के मुताबिक पति संजीव तिवारी हलवाई का काम करते हैं,जब वह काम से वापस घर लौटे जैसे ही घर के अंदर घुसे वैसे ही पत्नी ने डंडे से सिर पर हमला कर दिया और फिर पति संजीव तिवारी को चारपाई में बांध दिया और फिर उसके सिर पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया. इतना ही नहीं, आरोप है कि उसके शरीर में बिजली का करंट भी लगाया गया. शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो संजीव तिवारी चारपाई पर बंधे हुए तड़पते मिले और उनके शरीर पर बिजली का तार लिपटा हुआ था.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है.

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    UP में चीनी के तीखे तेवर: त्योहारों से पहले ₹70 पहुंची कीमत, सामने आई महंगी होने की असली वजह

    UP Sugar Price Hike की इस अचानक आई खबर ने उत्तर प्रदेश के आम उपभोक्ताओं और मिठाई कारोबारियों की नींद पूरी तरह उड़ा दी है। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे बड़े…

    Mithila Research Institute Development: भारत का न्यूयार्क बनेगा मिथिला शोध संस्थान

    संस्थान के कायाकल्प की बड़ी तैयारी: Mithila Research Institute Development को लेकर JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा ऐलान करते हुए इसे भारत का न्यूयार्क बनाने का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *