📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

Katihar News: एनएच 31 पर दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत, उप-चालक घायल

कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर बुधवार सुबह दो हाइवा वाहनों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल उप-चालक इलाज के बाद अस्पताल से फरार हो गया। घटना कटरिया सिमरगाछ के समीप हुई, जहां टक्कर के बाद कई घंटे तक सड़क जाम रही।

मृतक चालक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले स्थित कक्कड़ घाट निवासी ताल बाबू (उम्र 31 वर्ष) के रूप में की गई है। हादसे में घायल हुए उप-चालक की पहचान भागलपुर जिले के डंका बाजार निवासी आयुष कुमार के रूप में हुई है। बालू लदे हाइवा का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जबकि घायल उप-चालक भी अस्पताल से चुपचाप निकल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू लदा हाइवा भागलपुर की ओर से आ रहा था, जबकि खाली हाइवा कुरसेला की दिशा से आ रहा था। कटरिया सिमरगाछ के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि खाली हाइवा का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया।

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से एक्सकेवेटर के जरिए केबिन को काटकर फंसे चालक को बाहर निकाला गया। चालक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद एनएच 31 पर लगभग चार घंटे तक यातायात ठप रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वन-वे ट्रैफिक चालू कर आवागमन बहाल कराया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और फरार चालक तथा घायल उप-चालक की तलाश में छापेमारी जारी है।

— धर्म प्रकाश कुमार,
थानाध्यक्ष, कुरसेला

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    Anne Carson को साहित्य का Nobel Prize, दुनिया भर में मची हलचल

    बड़ा सम्मान: Anne Carson को 2026 के साहित्य नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान होते ही साहित्य जगत में हलचल मच गई। स्वीडिश अकादमी ने उनके साहसिक और कल्पनाशील…

    BRICS Women Summit: नेताओं के आगमन से पहले दिल्ली में जुटीं ब्रिक्स देशों की महिला नेता

    राजधानी में बड़ी आर्थिक कूटनीति BRICS Women Summit का आयोजन नई दिल्ली में मुख्य राष्ट्राध्यक्षों के सम्मेलन से ठीक पहले एक नई दिशा तय कर रहा है। महिला व्यापार गठबंधन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *