Radhakishan Damani DMart Debt Market से 10 अरब रुपये (₹1,000 करोड़) का फंड जुटाने की बड़ी तैयारी में जुट गई है।
सात साल बाद कॉर्पोरेट डेट मार्केट में एंट्री डीमार्ट (D Mart) की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) सात साल में पहली बार कॉर्पोरेट डेट मार्केट में कदम रखने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक मर्चेंट बैंकरों ने इस बड़े कदम की पुष्टि की है।
तीन साल तक की अवधि वाले बॉन्ड का प्लान कंपनी का मुख्य मकसद तीन साल तक की कम अवधि वाले बॉन्ड जारी करके पूंजी जुटाना है। Radhakishan Damani DMart Debt Market डील में कुछ प्राइवेट बैंक भी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं।
सितंबर के पहले हफ्ते में पूरी होगी डील बैंकरों का मानना है कि यह फंड जुटाने की प्रक्रिया सितंबर के शुरुआती हफ्ते तक पूरी कर ली जाएगी। म्यूचुअल फंड्स भी इस प्रकार की रेयर सिक्योरिटीज में निवेश के लिए काफी उत्सुक दिख रहे हैं।
अक्टूबर 2019 के बाद पहला बड़ा कदम इससे पहले एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने अक्टूबर 2019 में बॉन्ड बेचकर फंड जुटाया था। उस समय 13 महीने की मैच्योरिटी वाले बॉन्ड जारी किए गए थे, जिन्हें 6 महीने में रिडीम कर लिया गया था।
ऑनलाइन ग्रॉसरी बिजनेस में बड़ा निवेश हाल ही में राधाकिशन दमानी की कंपनी ने ऑनलाइन ग्रॉसरी आर्म (Avenue E-Commerce) में ₹500 करोड़ के नए निवेश को हरी झंडी दिखाई है। इस कदम से ऑनलाइन सेगमेंट में कुल निवेश ₹2,000 करोड़ तक पहुंच सकता है।







