📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, निजामाबाद से विधायक आलमबदी आजमी का निधन!

UP NEWS : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ के निजामाबाद से विधायक आलमबदी आजमी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 90 साल के थे. कुछ समय पहले उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था. चार दिन पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर आजमगढ़ स्थित उनके घर लाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में नेता, समर्थक और शुभचिंतक उनके आवास पहुंचे. राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी मदनी, सपा विधायक नफीस अहमद, उनके बेटे मुस्तजाब आलम बाबू और अन्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. आलम बदी उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक जाना-पहचाना चेहरा थे. वह पांच बार विधायक चुने गए और अपनी सादगी, साफ-सुथरी छवि और जनता से जुड़े रहने के लिए पहचाने जाते थे. उनके निधन से समाजवादी पार्टी और प्रदेश की राजनीति को बड़ा नुकसान हुआ है.

⚡ SHARE THIS POST

Related Posts

“यूपी के युवाओं की चमकेगी किस्मत! ₹2000 करोड़ के AI मिशन से 5 लाख युवाओं को मिलेंगे नए अवसर”

उत्तर प्रदेश को टेक क्रांति का नया वैश्विक हब बनाने के लिए योगी सरकार ने कौन सा बड़ा मास्टरप्लान तैयार किया है? UP AI Mission 2000 Cr के तहत राज्य…

“लखनऊ में 17 अक्टूबर को महाबैठक! क्या UP फतह के लिए PM मोदी देने जा रहे हैं नया चक्रव्यूह?”

उत्तर प्रदेश के भावी सियासी समर को फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ में कौन सा बड़ा चक्रव्यूह रचा है? UP Assembly Election 2027 की तैयारियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *