📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

NEET Controversy :भीम आर्मी का राजधानी में प्रदर्शन, छात्रों के समर्थन में गूंजे नारे

लखनऊ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली में धरना दे रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के समर्थन में चल रहे आंदोलन के साथ वे पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने भीम आर्मी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद द्वारा दिल्ली में किए जा रहे प्रदर्शन का भी समर्थन जताया और शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।प्रदर्शन को देखते हुए बाबा साहेब आंबेडकर प्रतिमा के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीम आर्मी से जुड़े कई छात्रों और पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर बसों के जरिए ईको गार्डन भेज दिया, जहां उन्हें धरना स्थल पर रखा गया।

⚡ SHARE THIS POST

Related Posts

UP Maternal Death Audit: यूपी में प्रसूता की मौत पर 24 घंटे के अंदर होगा ऑडिट

स्वास्थ्य विभाग का सख्त निर्देश UP Maternal Death Audit को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने अब बेहद कड़ा रुख अपना लिया है। राज्य में प्रसूता की मृत्यु होते ही चौबीस…

Ahilyabai Matrishakti Yatra Yojana: यूपी रोडवेज बसों में 60+ महिलाओं का सफर हुआ बिल्कुल फ्री

मुफ्त सफर का हैरान कर देने वाला सच Ahilyabai Matrishakti Yatra Yojana के तहत जब कंडक्टर ने आवाज लगाई “दादी बैठो, किराया नहीं लगेगा,” तो बस में चढ़ने वाली बुजुर्ग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *