📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

NEET विवाद के बीच पीएम मोदी का एलान,’पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट’

NEET Controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले में फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के फैसले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. पीएम मोदी ने लिखा हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेपर लीक के मामले में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल आरोपियों को कड़ी और सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेगी. पीएम ने सभी संबंधित विभागों को मामले में अहम कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि “युवाओं का हित सबसे ऊपर है. इससे खिलावड़ करने वालों को सख्त सजा मिलेगी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक को लेकर फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है!. हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है. संबंधित अधिकारियों और अधिकारियों को इस बारे में सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है. यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हमारे कदमों की सीरीज जारी है. जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सभी आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा. फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पीएम मोदी का यह ऐलान छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है

⚡ SHARE THIS POST

Related Posts

BRICS Women Summit: नेताओं के आगमन से पहले दिल्ली में जुटीं ब्रिक्स देशों की महिला नेता

राजधानी में बड़ी आर्थिक कूटनीति BRICS Women Summit का आयोजन नई दिल्ली में मुख्य राष्ट्राध्यक्षों के सम्मेलन से ठीक पहले एक नई दिशा तय कर रहा है। महिला व्यापार गठबंधन…

जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद दिल्ली AIIMS के ICU में भर्ती

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की अचानक बिगड़ी तबीयत Jitan Ram Manjhi AIIMS Admitted की खबर आते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *