📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

‘मुहर्रम में शक्ति प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं’ – सभी की आस्था का सम्मान हो, लेकिन नई परंपरा स्वीकार्य नहीं होगी – योगी आदित्यनाथ

लखनऊ संवाददाता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी पर्व-त्योहारों, नीट परीक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मोहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, नई परंपरा की शुरुआत तथा कानफोड़ू डीजे एवं ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति न दी जाए। ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

सीएम ने सभी डीएम और एसपी को मोहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पहले से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, दुर्घटना से बचाव के लिए ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए। 10 से 12 फीट से अधिक ऊंचे ताजियों की अनुमति न दी जाए। सभी की आस्था का सम्मान हो, लेकिन नई परंपरा स्वीकार्य नहीं होगी।

साथ ही ये भी निर्देश दिए कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। उन्होंने परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने, अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा आवश्यकता होने पर अन्य जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए अस्थायी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों एवं 762 नगरीय निकायों में अमृत सरोवरों, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। आगामी 20 जून को नगर विकास,ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग और शिक्षण संस्थानों के सहयोग से इन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाए।

⚡ SHARE THIS POST

Related Posts

UP MLC Chunav 2026: स्नातक और शिक्षक सीटों पर बीजेपी की मास्टरस्ट्रोक लिस्ट जारी, वाराणसी से केदारनाथ सिंह मैदान में

Uttar Pradesh MLC Election 2026 के राजनीतिक गलियारों में अचानक हलचल तब तेज हो गई, जब भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों के…

Agra-Lucknow Expressway Accident: इटावा के डीएफओ विकास नायक और चालक की भीषण सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

Agra-Lucknow Expressway Accident की एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ा दी है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद क्षेत्र के पास हुए इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *