📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

Kulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2-3 आतंकी घिरे

कुलगाम में फिर गूंजे गोलियों की आवाज़
दक्षिण कश्मीर के Kulgam Encounter ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच अचानक मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसके बाद चारों तरफ से गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई देने लगी।

सुरक्षाबलों ने किया इलाका सील
खुफिया सूचना मिलने के बाद जवानों ने कुलगाम जिले के अखल इलाके को घेर लिया। तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना, एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान पूरी ताकत से मोर्चा संभाले हुए हैं।

Kulgam Encounter latest news Kashmir

2-3 आतंकी घिरे होने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो से तीन आतंकी फंसे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने उन्हें मार गिराने के लिए ऑपरेशन तेज कर दिया है। फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है और इलाके में तनाव बना हुआ है।

हालिया ऑपरेशन की याद
कुछ दिन पहले ही श्रीनगर में हुए ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर किया था। मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा भी शामिल था। कुलगाम मुठभेड़ ने एक बार फिर से घाटी में हालात को तनावपूर्ण बना दिया है।

⚡ SHARE THIS POST

Related Posts

एमएलसी चुनाव में सपा की धमक, पोस्टरों से गूंजा नारा- ‘2027 में आ रहे अखिलेश’

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में सपा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। लखनऊ समेत कई जिलों में पोस्टर और होर्डिंग लगाकर जीत…

करवा चौथ पर विराट-अनुष्का के चर्चित किस्से, बॉलीवुड से राजनीति तक सितारों के अनोखे अंदाज की चर्चा

करवा चौथ के मौके पर बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक कई चर्चित हस्तियों से जुड़े किस्से लोगों का ध्यान खींचते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से लेकर विराट कोहली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *