📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

Lucknow News : फर्जी IPS बन दिखा रहा था रौब,पुलिस ने निकाल दी सारी हेकड़ी!

Lucknow News: लखनऊ में अपने आप को IPS अधिकारी बताकर रौब झाड़ने वाले शातिर युवक को पुलिस ने धर लिया| पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है| दरअसल ये पूरा मामला राजधानी लखनऊ के गोल चौराहे का है,जहां एक शख्श ने ठेली से बन्द खाया जिसके बाद युवक बिना पैसे दिए ही जाने लगा जब ठेली दुकानदार ने युवक से रुपये मांगे तो युवक खुद को IPS अधिकारी बताने लगा और दुकानदार से रौब झाड़ने लगा| मामला बढ़ता देख दुकानदार ने लोकल पुलिस को मामले की सुचना दी | IPS अधिकारी का नाम सुनते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची| युवक ने पहले तो पुलिस पर भी रौब झाड़ा और पुलिस को भी कायदे कानून का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया| युवक ने खुद को एक IPS अधिकारी बताया और कहा की नॉएडा में उसकी पोस्टिंग है| हद तो तब हो गई जब शातिर शख्श ने पुलिसवालों को भी सस्पेंड कराने की धमकी दे डाली| पुलिसवालों से नाम और पता पूछने लगा| पुलिस को जब हरकतों पर शक हुआ तो पुलिस ने युवक से उसका पहचान पत्र माँगा जिसके बाद युवक झल्ला गया| पुलिस ने जब युवक से सख्ती से पूछताछ की तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया| खुद को IPS अधिकारी बताने वाला शख्श फर्जी IPS निकला| जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया | पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मिथिलेश शुक्ला बताया और वह लखनऊ के ही मडियांव थाना क्षेत्र का रहने वाला है| और वह खुद को IPS अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ता था| फ़िलहाल पुलिस अब तफ्तीश कर रही है की युवक ने अब तक कितने लोगों को अपने इस फर्जी रसूख के दम पर शिकार बनाया है|

⚡ SHARE THIS POST

Related Posts

“यूपी के युवाओं की चमकेगी किस्मत! ₹2000 करोड़ के AI मिशन से 5 लाख युवाओं को मिलेंगे नए अवसर”

उत्तर प्रदेश को टेक क्रांति का नया वैश्विक हब बनाने के लिए योगी सरकार ने कौन सा बड़ा मास्टरप्लान तैयार किया है? UP AI Mission 2000 Cr के तहत राज्य…

“लखनऊ में 17 अक्टूबर को महाबैठक! क्या UP फतह के लिए PM मोदी देने जा रहे हैं नया चक्रव्यूह?”

उत्तर प्रदेश के भावी सियासी समर को फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ में कौन सा बड़ा चक्रव्यूह रचा है? UP Assembly Election 2027 की तैयारियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *