📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

NEET Exam Controversy : छात्र आन्दोलन और बढ़ते राजनीतिक दवाब के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,पीएम मोदी को भेजी चिट्ठी !

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जिस शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नीट छात्र धरना प्रदर्शन दे रहे थे, उन्होंने आखिरकर इस्तीफा दे दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करता हूं।धर्मेंद्र प्रधान ने आगे लिखा कि पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुःखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवाशक्ति ही, इस देश की असली ताकत है। देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    NEET Exam Row: जेपी नड्डा और CJP की बैठक, सरकार का बड़ा फैसला!

    NEET Exam Row को लेकर सरकार का बड़ा कदम NEET Exam Row को लेकर देश भर में जारी भारी विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक सरगर्मियों के बीच केंद्र सरकार ने आखिरकार…

    Mohali drug delivery bust: ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोचे तस्कर

    मोहाली में ग्रामीणों का बड़ा एक्शन Mohali drug delivery bust के इस चौंकाने वाले मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मोहाली के झंझेड़ी गांव में नशे के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *