📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

शाह रुख खान ने क्यों सबके सामने Priyanka Chopra से कहा संजय दत्त से माफी मांगो?

नई दिल्ली। शाह रुख खान और प्रियंका चोपड़ा की एक समय पर ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बॉलीवुड में काफी पसंद की जाती थी। दोनों ने एक साथ पहली बार साल 2006 में फिल्म ‘डॉन’ में काम किया था, जो सुपरहिट रही थी। इसके बाद उन्होंने 2011 में डॉन 2 में काम किया, इसके दूसरे पार्ट को पहले से ज्यादा प्यार मिला। 

शाह रुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने भले ही साथ में 2 ही फुल फ्लेड्ज फिल्में की हों, लेकिन देसी गर्ल ने बिल्लू बार्बर से लेकर ओम शांति ओम और रा वन जैसी किंग खान की कई फिल्मों में कैमियो किया। ऐसी ही एक फिल्म की शूटिंग के दौरान शाह रुख ने प्रियंका चोपड़ा को संजय दत्त से माफी मांगने के लिए कह दिया था। एक्ट्रेस से ऐसी क्या गलती हुई थी, चलिए जानते उनके उनके 43वें बर्थडे पर ये किस्सा:  प्रियंका चोपड़ा ने क्यों मांगी थी संजय दत्त से माफी? 

प्रियंका चोपड़ा ने यूटीवी स्टार्स के शो ‘लिव माय लाइफ’ को इंटरव्यू देते हुए शाह रुख खान और संजय दत्त से जुड़ा ये किस्सा शेयर किया था। एक्ट्रेस ने कहा था,

“ये उस समय की बात है जब मैं शाह रुख खान और संजय दत्त के साथ रा वन के लिए एक गाने और एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। मैंने उस वक्त अमेरिका से लैंड ही किया था। मेरा जो कॉस्टयूम था वह बहुत ही कॉम्प्लीकेटेड था और मैंने उसकी फिटिंग भी चैक नहीं की थी। मैं सेट पर गई, तो वहां मनीष मल्होत्रा सबके मेजरमेंट चेक कर रहे थे और कॉस्टयूम ऑल्टरेशन के लिए भेज रहे थे। जब तक वह ये कर रहे थे, मैंने शाह रुख और अनुभव सर के पास जाकर पूछा कि सब सही है या नहीं। वो कूल थे और शूटिंग कर रहे थे। 

Photo Credit- Instagram

एक्ट्रेस ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उस समय को याद किया, जब वह शाह रुख खान की वजह से फूट-फूटकर रोने लगी थीं। प्रियंका ने कहा, 

“मैं जब तक रेडी हुई तब तक मैं तीन घंटे लेट हो चुकी थी। मैं उनसे (शाह रुख -अनुभव सिन्हा) से माफी मांगने गई, लेकिन उन्होंने मुझे कहा कि संजू सर से माफी मांगो। मैं संजय दत्त के पास नहीं जाना चाहती थी, क्योंकि मुझे उनसे डर लगता था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने के लिए मजबूर किया। जब वह संजय दत्त के पास गईं तो उन्होंने उनके साथ बहुत रूढ़ तरीके से बात की”। 

Photo Credit- Instagram

शाह रुख खान और संजय दत्त ने खेला था प्रैंक 

प्रियंका चोपड़ा ने इस ओल्ड इंटरव्यू में ये बताया था कि संजय दत्त के ऐसे बर्ताव से वह रो पड़ी थीं और शाह रुख खान और अनुभव सिन्हा ये सब देखकर पीछे से हंस रहे थे। दरअसल, शाह रुख खान और संजय दत्त ने प्रियंका चोपड़ा के साथ प्रैंक खेला था। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि बाद में सबकुछ नॉर्मल हो गया और मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई की। 

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    IPS Nupur Prasad Presidents Medal: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने वालीं IPS नूपुर प्रसाद को मिला राष्ट्रपति पदक

    IPS Nupur Prasad Presidents Medal से हुईं सम्मानित: IPS Nupur Prasad Presidents Medal से स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होने वाले दिल्ली पुलिस के 17 अधिकारियों व जवानों की सूची में…

    Ranbir Kapoor Ramayana के CGI पर हो रही ट्रोलिंग पर अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया

    ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर का बयान Ranbir Kapoor Ramayana फिल्म के CGI और विजुअल इफेक्ट्स को लेकर सोशल मीडिया पर जारी बहस के बीच अभिनेता रणबीर कपूर का एक बड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *