📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

Hardoi News: हरदोई में रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी स्लीपर बस! बस के उड़े परखच्चे !

हरदोई: हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बीतीरात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब सिद्धार्थनगर के बांसी से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाहपुर सपहा गांव के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में छह बच्चों समेत 36 यात्री घायल हो गए, जबकि 12 की हालत गंभीर बनी हुई है.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,हादसे के बाद एक्सप्रेसवे के नीचे दर्द, चीख और मदद की पुकार का भयावह मंजर था. सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान शुरू कराया. पुलिस, एंबुलेंस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.बस में सवार एडवोकेट विनय कुमार यादव ने बताया कि बस में करीब 100 यात्री मौजूद थे. उनका आरोप है कि यात्रा के दौरान चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था. इसी बीच बस अचानक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी. हादसे के बाद बस के भीतर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग सीटों व सामान के बीच फंस गए।राहत टीम ने एक-एक कर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    UP MLC Chunav 2026: स्नातक और शिक्षक सीटों पर बीजेपी की मास्टरस्ट्रोक लिस्ट जारी, वाराणसी से केदारनाथ सिंह मैदान में

    Uttar Pradesh MLC Election 2026 के राजनीतिक गलियारों में अचानक हलचल तब तेज हो गई, जब भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों के…

    Uttar Pradesh MLC Election 2026: भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों का किया ऐलान, गोरखपुर से ध्रुव त्रिपाठी को मौका

    Uttar Pradesh MLC Election 2026 के राजनीतिक गलियारों में अचानक हलचल तब तेज हो गई, जब भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *