📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

UP Weather : यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की आशंका!

प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश हुई है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। गुरुवार को पश्चिमी जिलों में बादल जमकर बरसे। राजधानी में सुबह से बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही।लोग घर से बाहर खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, वर्षा का सिलसिला अभी अगले चार दिनों तक जारी रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को राजधानी समेत 60 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है।लखनऊ में रातभर झमाझम बारिश हुई। आज तड़के 5:08 बजे से फिर से बरसात शुरू हो गई। लगातार जारी रिमझिम बारिश के बीच बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे। बारिश के चलते जानकीपुरम विस्तार में एक स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई।मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान बादलों की गरज-चमक भी बरकरार रहेगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    13 साल की सेवा के बाद IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा: मिर्जापुर से लखनऊ तक के सफर में क्यों लिया चौंकाने वाला फैसला?

    IAS Divya Mittal Public Connect Resignation ने पूरे प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 वर्षों की…

    Lucknow Train Schedule Changes: सितंबर से बदल जाएगा आपकी पसंदीदा ट्रेनों का समय!

    Lucknow Train Schedule Changes की नई घोषणा ने उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के यात्रियों के लिए समय सारिणी में बड़े बदलाव का संकेत दिया है। बाग एक्सप्रेस समेत कई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *