📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

‘मैं बलरामपुर सांसद था, फिर भी नहीं जान सका छांगुर को’, बृजभूषण के शब्दों ने सोचने को किया मजबूर!

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसमें वह बलरामपुर के छांगुर की चर्चा करते नजर आ रहे हैं। कह रहे हैं कि वह बलरामपुर से सांसद रह चुके हैं फिर भी छांगुर के बारे में उन्होंने नहीं सुना।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वह नहीं जानते थे कि छांगुर भाई इतने महान व्यक्ति हैं। यह भी कहा कि उनके साथ कई लोग फोटो खिंचाते रहते हैं अब तो वह सोच रहे हैं कि कहीं छांगुर ने भी फोटो न खिंचा ली हो और वह न जान पाएं हों। खैर एजेंसियां जांच कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग मनुवाद और सनातन की आलोचना करते हैं उन्हें पढ़ना चाहिए। एक से आठ जनवरी के बीच नंदिनीनगर में संतों का समागम होगा। कथा होगी। उसमें लोग अपनी मनुवाद को लेकर अपनी-अपनी शंका को दूर कर सकते हैं। उन्हें अपना प्रश्न पूछने के लिए मंच भी मिलेगा। 

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    Mohali drug delivery bust: ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोचे तस्कर

    मोहाली में ग्रामीणों का बड़ा एक्शन Mohali drug delivery bust के इस चौंकाने वाले मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मोहाली के झंझेड़ी गांव में नशे के…

    Patna coaching row में खान सर की गिरफ्तारी पर अड़े तेज प्रताप

    पटना का सियासी उबाल Patna coaching row ने अब राजधानी पटना की सड़कों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक एक नया और खौफनाक मोड़ ले लिया है। दो बड़े कोचिंग संस्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *