📺 Watch on Jio TV
🌐 Language / भाषा
  • हिन्दी (Hindi)
  • বাংলা (Bengali)
  • ਪੰਜਾਬੀ (Punjabi)
  • ગુજરાતી (Gujarati)
  • मराठी (Marathi)
  • தமிழ் (Tamil)
  • తెలుగు (Telugu)
  • ಕನ್ನಡ (Kannada)
  • മലയാളം (Malayalam)
  • ଓଡ଼ିଆ (Odia)
  • اردو (Urdu)
  • অસમীয়া (Assamese)

Pahalgam Attack Reality: क्या मारे गए आतंकी सच में हमलावर थे? रक्षा मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी

Pahalgam Attack Reality को लेकर पिछले दिनों बड़ी खबर आई थी कि ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीनों आतंकी वही थे, जिन्होंने पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या की थी। लेकिन अब सरकार ने इस दावे पर बड़ा अपडेट दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स पर ब्रेक
रक्षा मंत्रालय ने साफ कहा कि तीनों आतंकियों की पहचान को लेकर जो रिपोर्ट मीडिया और सोशल मीडिया पर चलाई जा रही हैं, वे आधिकारिक नहीं हैं। इन रिपोर्ट्स को सेना के हवाले से बताना गलत है।

रक्षा मंत्रालय का बयान
जारी बयान में कहा गया, “पहलगाम हमलावरों की पहचान और पृष्ठभूमि पर जो जानकारी प्रसारित की जा रही है, वह किसी भी अधिकृत सैन्य मीडिया हैंडल द्वारा जारी नहीं की गई है।”

कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि न तो सशस्त्र बलों के जनसंपर्क कार्यालयों और न ही मनोनीत प्रवक्ताओं ने इस तरह की कोई टिप्पणी की है। इसका मतलब है कि ये दावे किसी आधिकारिक बयान का हिस्सा नहीं हैं।

खुले स्रोतों से निकला दावा
सरकारी बयान के अनुसार, यह पूरी रिपोर्ट मुठभेड़ के बाद खुले स्रोतों से जुटाई गई जानकारी का संकलन है, जिसे कुछ प्लेटफॉर्म पर गलत तरीके से पेश किया गया।

⚡ SHARE THIS POST

Related Posts

Hanuman Ansh के बाद कैंची धाम में उमड़ा जनसैलाब, डायरेक्टर ने की खास अपील

भक्तों की भारी भीड़: Hanuman Ansh की चर्चा के बीच उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी को भी श्रद्धालुओं…

Atiq Ahmed Land Grab मामले में प्रयागराज में दलितों की जमीन हड़पने का हुआ बड़ा खुलासा

माफिया के काले कारनामों की खुली पोल Atiq Ahmed Land Grab मामले में जांच एजेंसियों ने प्रयागराज में दलित समुदाय के लोगों की बेशकीमती जमीनों को डरा-धमकाकर और कौड़ियों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *